फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

Spread the love

सुधार पुलिस ने इलाके बिल्डर, होटेलियर और कोलोनायजर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर महिला की प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप हैं।

आरोपी पर महिला को कर्ज के रूप में दिए 35 हजार रुपये माफ करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश और हफ्ते में एक रात साथ सोने के पांच हजार रुपये देने की पेशकश का आरोप है। 

थाने में दी खुदकुशी करने की धमकी

आरोपी ने इतनी मानसिक यातनाएं दी कि पीड़ित महिला ने अपनी पीड़ा पुलिस को सुनाते हुए थाने में ही खुदकुशी कर लेने की धमकी दे डाली। इस पर पुलिस प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। आरोपी ने पीड़ित महिला के कार्यस्थल पर जाकर भी उसे प्रताड़ित किया, जिसके बाद प्राइवेट कंपनी मालिकों द्वारा उसे नौकरी से निकाल दिया गया। महिला ने किसी तरह हिम्मत करके अपने पति को आरोपी के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने थाना सुधार में शिकायत दर्ज करवाई।

डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा और थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ब्रहमदीप सिंह सिद्धू के खिलाफ पर्याप्त सबूत और महिला के साथ फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है। आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच और पैसों की धौंस दिखाते हुए पीड़ित महिला को बहुत मानसिक यातनाएं दी। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75,78,79 के अधीन मुकदमा दर्ज करके गुरुवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़े  बेअदबी कानून: विधायक बोले-बिना पढ़े किए थे दस्तखत, श्री अकाल तख्त का आदेश- एक माह में दूर करें आपत्तियां

 

 

पांच जनवरी को लिया था कर्ज

महिला ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। ब्रहमदीप सिंह सिद्धू पुत्र बलवीर सिंह निवासी सुधार फाइनेंस का काम करता है। पांच जनवरी की शाम 6 बजे वो अब्बूवाल रोड स्थित ब्रहमदीप सिंह सिद्धू के दफ्तर पहुंची और 35 हजार रुपये फाइनेंस करवाए। छह जनवरी को ब्रहमदीप सिंह सिद्धू ने एक खाली चेक और प्रोनोट पर हस्ताक्षर करवाए और फाइल तैयार करके 35 हजार रुपये उसे दे दिए। मार्च से हर महीने 10 हजार रुपये वापसी की बात तय हुई।

सात मार्च को ब्रहमदीप सिंह सिद्धू का फोन आया जिसके बाद वह शाम को उनके दफ्तर गई। वहां सिद्धू ने उसके सामने एक प्रपोजल रखा। आरोपी ने कहा कि पैसे वापस करने की जरूरत नहीं है। बस हर हफ्ते एक रात मेरे साथ सोना पड़ेगा। सिद्धू ने कहा कि हर हफ्ते एक रात के बदले साल में पांच-छह लाख रुपये देगा।

नाैकरी से धोना पड़ा हाथ

बकौल पीड़िता उसने ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को पिता तुल्य कहते हुए शर्म लिहाज करने को कहा लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। आरोपी लगातार डील पर विचार करने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि मुल्लांपुर में जहां वो प्राइवेट नौकरी कर रही थी, वहां आकर भी आरोपी ने उसे परेशान किया जिसके चलते कंपनी मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

इसके बाद पीड़िता ने सोना बेचकर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को 35 हजार रुपये गूगल ट्रांसफर करके लौटा दिए। आरोपी ने लेनदेन क्लियर होने का भरोसा दे दिया। उसने महिला के सामने कर्ज की फाइल, खाली चेक और प्रोनोट जलाने का ड्रामा भी कर दिया, लेकिन असलियत में उसने पीड़िता की फाइल अपने पास रख ली और अदालत में घसीटने की धमकी भी दी।

और पढ़े  बेअदबी कानून: विधायक बोले-बिना पढ़े किए थे दस्तखत, श्री अकाल तख्त का आदेश- एक माह में दूर करें आपत्तियां

थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। उसके फोन जब्त करके सीएफएसएल रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा उसके दफ्तर और पीडिता की काम करने की जगह की फुटेज भी कलेक्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता को आरोपी ने बहुत प्रताड़ित किया है जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बुधवार को जब पीड़िता के बयान लिए जा रहे थे, उस वक्त भी उसे ग्लूकोस की पाइप लगी थी। पीड़िता ने कई दिन से खाना भी नहीं खाया जिसके चलते वो बहुत कमजोर भी हो चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    बेअदबी कानून: विधायक बोले-बिना पढ़े किए थे दस्तखत, श्री अकाल तख्त का आदेश- एक माह में दूर करें आपत्तियां

    Spread the love

    Spread the loveद जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर सोमवार को पंजाब सरकार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष जवाब देना पड़ा। पेशी के…


    Spread the love

    मुख्यमंत्री मान के खिलाफ अकाल तख्त का हुक्मनामा, पूरी कैबिनेट और सिख विधायक तलब, इन नेताओं पर भी हुई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveश्री अकाल तख्त साहिब से सोमवार को पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ कई अहम फैसलों की घोषणा की गई। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज…


    Spread the love