3 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था युवक, गांववालों ने पहले धुना फिर पुलिस को साैंपा

जगरांव के एक नजदीकी गांव में एक पिता ने अपनी ही इकलौती तीन साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। गांव की पंचायत ने मौके पर पहुंच कर पहले तो आरोपी की जमकर धुनाई की। फिर थाना सदर की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जिस समय थाना सदर के एसएचओ मौके पर पहुंचे, उस समय आरोपी नशे में धुत्त था। पुलिस आरोपी को थाना सदर ले आई जहां बच्ची से दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार गांव को जाते रास्ते पर स्थित सेम नाले के किनारे एक मजदूर अपनी झुग्गी में अपनी तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। पास ही बकरी चरा रहे लोगों ने झुग्गी से चीखने की आवाज सुनी तो वह झुग्गी के अंदर चले गए।

अंदर बिना कपड़ों के पिता को देख कर बकरी चरा रहे तीनों लोगों के होश उड़ गए जिसके इसके बाद उन्होंने गांव की पंचायत और सरपंच को तुरंत सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पंचायत सदस्य और सरपंच मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हकीकत जानकर पहले तो कलयुगी पिता की जमकर धुनाई की और उसके बाद थाना सदर की पुलिस को सूचित करके मौके पर बुलाया।

मौके पर पहुंचे एसएचओ सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सरपंच की ओर से पिता द्वारा अपनी ही तीन वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि मामले में बिल्कुल पूरी सच्चाई है। इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी पिता पर, जो एक प्रवासी मजदूर है, दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

और पढ़े  पंजाब में 2 बड़ी नहरी सिंचाई परियोजनाएं मंजूर: 100.65 करोड़ की आएगी लागत, 90 हजार एकड़ को मिलेगा लाभ

सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी नशे में धुत्त था और बाद में हाथ जोड़ माफी मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

  • Related Posts

    AAP की दूसरी लिस्ट के बाद पहला इस्तीफा: सुखदीप सिंह छीना ने छोड़ी पार्टी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजा रिजाइन

    आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी के सभी पदों और अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आप…

    पंजाब में 1000 ग्रामीण खेल मैदान जनता को समर्पित: CM बोले- मैदान में रोज आया करो, अब लाइटें भी लगवा दीं

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमलोह विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर से पंजाब में 1000 और ग्रामीण खेल मैदान जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही 3100 मैदान बनाने के…