LPG: गैस किल्लत के बीच राहत भरी खबर, जिन घरों में शादियां, उन्हें मिलेंगे कॉमर्शियल सिलिंडर

साहब, घर में दो बेटियों की शादी है। मेहमान आना शुरू हो गए हैं, लेकिन हलवाई कह रहा है बिना सिलिंडर काम शुरू नहीं होगा… अब आप ही बताएं हम कहां जाएं। ये गुहार सिर्फ एक पिता की नहीं, बल्कि उन तमाम परिवारों की है जिनके घर शहनाई गूंजने वाली हैं।

 

एलपीजी संकट के बाद से शहर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई बंद है। केंद्र सरकार ने 23 मार्च से होटल, ढाबा व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 50 प्रतिशत कॉमर्शियल गैस दिए जाने के आदेश दिए थे लेकिन उत्तर प्रदेश में यह आदेश लागू नहीं हो सका है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि शादी वाले घरों से लेकर होटल, रेस्तरां और हलवाई तक कॉमर्शियल गैस मांग रहे हैं। सभी से उनकी डिमांड पूछी गई है।

मांग के मुताबिक 20 प्रतिशत गैस मिलेगी। इससे पहले उस प्रतिष्ठान की जांच होगी। पिछले तीन महीने में खर्च का औसत निकाला जाएगा। औसत मांग के आधार पर 20 प्रतिशत गैस मिलेगी। शहर में एक हजार से अधिक होटल, रेस्तरां हैं। 150 से पेठा इकाइयां और 2000 से अधिक हलवाई हैं। डीएसओ आनंद कुमार ने बताया कि प्रतिमाह करीब 40 हजार कॉमर्शियल सिलिंडर की खपत होती थी। नए नियम के मुताबिक करीब आठ हजार सिलिंडर ही उपलब्ध होंगे जिन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

शादी के लिए भी मांगेंगे अनुमति
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार जिन घरों में शादियां हैं। उनके लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग शासन से की जाएगी। एक परिवार ने बेटियों की शादी के लिए पांच सिलिंडर मांगे हैं। अन्य मांग पत्र भी प्राप्त हुए हैं। तीनों कंपनियों से कॉमर्शियल सिलिंडर की डिमांड भेजी जा रही है।
और पढ़े  अयोध्या: मंदिर को चार करोड़ देने वाली महिला के खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये... चेक बाउंस होने पर अब कार्रवाई तय
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…