लखनऊ स्टेशन पर अवैध खानपान विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई

ज यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के अंतर्गत लखनऊ स्टेशन पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15030 में निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन अवैध विक्रेताओं को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध प्राधिकरण अथवा अनुमति के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों के पैकेट बेचते हुए पाए गए।
जांच में पाया गया कि उक्त विक्रेता न तो रेलवे द्वारा अधिकृत थे और न ही उनके पास खाद्य सामग्री विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध था, जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। पकड़े गए तीनों अवैध विक्रेताओं को उनके पास से बरामद सामग्री सहित आरपीएफ/लखनऊ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे प्रशासन को दें।
        (कुलदीप तिवारी)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
              उत्तर रेलवे, लखनऊ
और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…