Iran- ईरान में अपनी सेना उतारने की तैयारी में अमेरिका, रिपोर्ट में दावा- हजारों मरीन पहले ही हो चुके रवाना

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 23वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच एक बार फिर अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेंटागन ने ईरान में जरूरत पड़ने पर अमेरिकी जमीनी सेना (ग्राउंड ट्रूप्स) भेजने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, यह योजना तब लागू हो सकती है जब डोनाल्ड ट्रंप आगे कोई बड़ा फैसला लेते हैं। हालांकि, अभी तक ट्रंप ने यह तय नहीं किया है कि किन हालात में वह सेना भेजने की मंजूरी देंगे।

 

क्या है योजना, क्या कहती है रिपोर्ट?
मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि पेंटागन का काम राष्ट्रपति को हर स्थिति के लिए तैयार रखना है। इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ने ईरान में सेना भेजने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ग्राउंड ट्रूप्स भेजने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान में संभावित कार्रवाई के दौरान लोगों को पकड़ने और हिरासत में रखने की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जगह और व्यवस्था पर भी चर्चा हो रही है।

युद्ध में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा अमेरिका
इसी बीच, 82वीं एयरबोर्न डिवीजन को भी तैयार रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सके। इसके अलावा मरीन कॉर्प्स की टुकड़ियां भी पश्चिम एशिया की ओर भेजी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि हजारों अमेरिकी मरीन सैनिक पहले ही इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में करीब 2,200 मरीन सैनिकों के साथ तीन नौसैनिक जहाज कैलिफोर्निया से रवाना हुए हैं। ऐसे में इन सभी तैयारियों से साफ है कि अमेरिका इस समय हर स्थिति के लिए खुद को मजबूत कर रहा है और जरूरत पड़ने पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। हालांकि, अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ में ही है।

और पढ़े  नीट यूजी रिजल्ट- नीट यूजी में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने किया टॉप

Spread the love
  • Related Posts

    यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत,बंदरगाह से निकलते वक्त बनाया निशाना

    Spread the love

    Spread the loveयूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से…


    Spread the love

    डॉ. गीतांजलि ने फिर खटखटाया HC का दरवाजा: वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने की मांग, आज होगी अहम सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ (डिवीजन बेंच) का रुख किया है। उन्होंने एकल पीठ (सिंगल जज)…


    Spread the love