अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। सभी ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

 

इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में टीम के पहुंचने से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सभी खिलाड़ियों को मंदिर का भ्रमण कराया। खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता की सराहना की।

दर्शन-पूजन के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल के आगाज से पहले टीम का यह आध्यात्मिक दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां खिलाड़ियों ने नए सीजन से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।

और पढ़े  अयोध्या- पंचकोसी परिक्रमा में रामभक्तों की सेवा में जुटे राज किशोर साहू व उनके साथी, राजभोग और केले की व्यवस्था कर किया श्रद्धालुओं का स्वागत
  • Related Posts

    अयोध्या- अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत से प्रगाढ़ होंगे राम-जानकी धाम के रिश्ते : पूर्व सांसद लल्लू सिंह

         अयोध्या से जनकपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है। भगवान श्रीराम की…

    अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, PM मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के पैकेज का किया एलान

    भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण…