मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

थुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।

 

डीएम बोले- सरकार करेगी गोशाला का संरक्षण; तब हुआ बाबा के शव का अंतिम संस्कार

मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत के बाद हाईवे पर बवाल हो गया। गांव में बाबा का शव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए गोभक्तों की भारी उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। गोभक्त प्रशासन से गिरफ्तार किए गए 40 गोभक्तों को छोड़ने और आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही अंत्येष्टि करने की मांग पर अड़ गए। माैके पर जिलाधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।

 

डीएम बोले, बाबा का समाधि स्थल बनवाया जाएगा

डीएम ने कहा कि बाबा की गौशाला को सरकार की तरफ से हम सहायता देंगे। बाबा का जहां दाह संस्कार होगा, वहां समाधि स्थल बनवाया जाएगा। जिस चालक ने घटना की थी, उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। जिन लोगों को जरूरी होगा, हम उनके लिए लाइसेंस देने पर विचार करेंगे। गौसेवक हमारे परिवार के हैं। हम उनके साथ है। जो निर्दोष हैं उन पर कोई केस या कार्रवाई नहीं होगी। एसएसपी ने कहा कि हम बाबा के नाम से ही यहां पर चौकी स्थापित करेंगे। कोई निर्दोष नहीं फंसेगा।

 

छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

हाईवे पर बवाल के बाद चार घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। जाम में फंसे वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…