नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

नैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूपी78एसजे 4936 में सवार चार युवक उन्नाव से घूमने के लिए जागेश्वर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनकी कार गेठिया क्षेत्र के पास खूपी के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर तल्लीताल थाना पुलिस टीम एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन से चारों सवारों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, पीताम्बर नगर उन्नाव निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून : शिक्षकों के तबादलों से पहले समायोजन का खेल, पहले ही मनचाही जगहों पर कई का समायोजन, उठे सवाल
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love