तबाही : भारत मे टूटा मरने वालो का रिकॉर्ड, 4191 ने तोड़ा दम, 4,01,228 से ज्यादा संक्रमित.

Spread the love

देश मे कोरोना के कहर से हालात खराब होते जा रहे हैं। देश में जहां रोज 4 लाख से अधिक मामले आ रहे हैं वहीं शुक्रावर को मौत के सारे रिकॉर्ड टूट गए। नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 4,191 लोगों की मौत हो गई जो कि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की सबसे अधिक संख्या है। संक्रमितों की संख्या की बात करें तो बीते 24 घंटे में 4,01,228 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। बता दें कि देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चलने के बावजूद मृतकों के संख्या में कमी नहीं आ पा रही है जो कि चिंताजनक है।
देश में 14 फरवरी 2021 से लेकर 7 मई 2021 तक कोरोना के 1,09,68,039 मामले आ चुके हैं जबकि 30 जनवरी 2020 से लेकर 14 फरवरी 2021 तक इससे कम मामले  (1,09,16,481) आए थे। इस आंकड़े से साफ पता चल रहा है कि बीते 82 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई। 

देश में अब तक कुल 2,38,197 लोगों की मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को पांच राज्यों में एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इनमें कर्नाटक भी शामिल है जहां बीते 24 घंटे में 592 लोगों की जान चली गई जो कि एक दिन में सर्वाधिक है।
अन्य राज्य जहां सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं उनमें महाराष्ट्र (898) उत्तर प्रदेश (372 मौतें), दिल्ली (341), छत्तीसगढ़ (208), तमिलनाडु (197), पंजाब (165), राजस्थान (164) हिमाचल प्रदेश (56) शामिल हैं। इसके आलावे हरियाणा (162) उत्तराखंड (137), झारखंड (136) और बंगाल (112) शामिल

और पढ़े  Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

Spread the love
  • Related Posts

    ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इस्तीफा दिया,पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला

    Spread the love

    Spread the loveब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10…


    Spread the love

    बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट: डीए 38% हुआ, 70 हजार पद भरे जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *