देहरादून: यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के नए एमडी ने संभाली कुर्सी

Spread the love

रकार के आदेश के बाद बुधवार को यूजेवीएनएल के एमडी एके सिंह और यूपीसीएल के एमडी गजेंद्र सिंह बुदियाल ने कार्यभार संभाल लिया। दोनों अफसरों ने पहले ही दिन निगमों का कामकाज देखा और अधिकारियों से वर्तमान व भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह वर्ष 2005 में निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2022 में महाप्रबंधक बने। सिंह को जल विद्युत के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों से भी अधिक समय का कार्य करने का अनुभव है। निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, विवेक आत्रेय, आशीष कुमार जैन सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

एमडी अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता नई परियोजनाओं को समय से पूर्ण कर ऊर्जीकृत करने के साथ ही आरएमयू कार्यों और सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी ससमय पूर्ण कर विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के नए स्रोतों जैसे ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, नाभिकीय ऊर्जा, पंप स्टोरेज संयंत्र, लघु जल विद्युत परियोजनाएं तथा भूतापीय ऊर्जा आदि के विकास पर भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में उत्तराखंड ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने।

वहीं, यूपीसीएल के एमडी जीएस बुदियाल ने भी मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेशभर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही निगम को एक नई ऊंचाई को ओर ले जाना है। उन्होंने इस दौरान निगम के अफसरों, कर्मचारियों से भी मुलाकात की।

और पढ़े  देहरादून- वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े नर्सिंग एकता मंच के सदस्य, 23 दिन से हैं आमरण अनशन पर

Spread the love
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love