चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों में उत्साह, एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, सबसे अधिक केदारनाथ के लिए

गले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने के लिए एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 1.73 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगा।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। एक सप्ताह में ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। पंजीकरण आंकड़ों से इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।


 

यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं।

इस साल भी चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्री रिकॉर्ड बनाए। श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जा रहा है। इसके लिए विभागों को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

और पढ़े  हल्द्वानी पहुंचे नितिन नवीन: कांग्रेस पर बरसे, कहा- दलितों का अपमान करने वाले कभी सम्मान नहीं कर सकते
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…