बागेश्वर- कपकोट बाजार की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नेपाली मूल के मजदूर कंकाल मिला

पकोट के मुख्य बाजार स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एलआईयू की गुप्त सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो मृतक की पहचान नेपाली मूल के मजदूर के रूप में हुई। बीमार होने के कारण मजदूर की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

 

रविवार सुबह एलआईयू के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मुख्य बाजार में लंबे समय से रुकी हुई एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर मानव नर कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नेपाली मूल के मजदूर विनोद (करीब 50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले लंबे समय से कपकोट क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था।
 

विनोद के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले एक मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में बीमारी के चलते उसने नदी किनारे स्थित इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में शरण ले ली थी। लंबे समय से बीमार होने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है, जिससे मौत काफी पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भर दिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उन्हें घटना की सूचना दी जा सके।
और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…