लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी- सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली

Spread the love

 

लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धमकी दी है। रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर धमकी भरी यह पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में रैपर बादशाह के टटीरी गाने का जिक्र करते हुए लिखा गया है “गाने से हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का प्रयास किया गया है। पहले 2024 में तेरे कल्ब पे तुझे ट्रेलर दिखाया था। इस बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे”

 

पानीपत में मनी एक्सचेंज कार्यालय में फायरिंग

पानीपत शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर बाद सवा तीन बजे असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सचेंज कार्यालय पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने कार्यालय के शीशे पर बाहर से ही सात राउंड फायर किए। कार्यालय संचालक ने बदमाशों की रेकी करने का पता चलने पर आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। वह टीम के कहने पर पुलिस थाने में शिकायत देने गया था।

 

Lawrence gang threatens rapper Badshah

 

बेखौफ बदमाशों ने इस बीच कार्यालय पर गोली चला दी। डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए। हमलावर सुबह नौ बजे से ही रेकी कर रहे थे। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी।

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट 

इसी हमले के बाद रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेवारी लॉरेंस गैंग की ओर से ली गई है। उन्होंने रैपर बादशाह को दी धमकी के अलावा पोस्ट पर लिखा कि  “मनी एक्सचेंज कार्यालय पर जो फायरिंग हुई वह रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाई है। ऑफिस से  हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज कर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। बड़े स्तर पर मनी एक्सचेंज कार्यालय से हवाला का पैसा बाहर भेजा जा रहा है। इसको लेकर पहले धमकी दी थी लेकिन इन्हें समझ नहीं आई इसलिए इस बार ट्रेलर दिखाया गया है और अभी पिक्चर बाकी है।” वहीं, एसपी भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली गई है। हम उसकी जांच कर रहे हैं।

और पढ़े  डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं, क्या है सरकार का नया नियम?

Spread the love
  • Related Posts

    पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी भीड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveपुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के…


    Spread the love

    पुरी में रथ यात्रा का शुभारंभ,राष्ट्रपति और PM ने दी शुभकामनाएं, पुरी में हो रही बारिश

    Spread the love

    Spread the love   पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों भव्य रथ पूरी तरह तैयार हैं…


    Spread the love