फार्महाउस की अवैध पार्टी में नेताओं और व्यापारियों का लगा जमघट, पुलिस ने जब्त किया नशीला पदार्थ

Spread the love

 

 

तेलंगाना पुलिस ने रंगा रेड्डी जिले के एक फार्महाउस पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां बिना अनुमति के पार्टी चल रही है। रात करीब 9:30 बजे जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने बंदूक से एक राउंड गोली चला दी।

 

जांच में पता चला कि यह बंदूक रितेश रेड्डी की है। रितेश रेड्डी पूर्व विधायक रोहित रेड्डी के छोटे भाई हैं। बंदूक का लाइसेंस तो सही है, लेकिन इसे नमित शर्मा ने चलाया जो गैरकानूनी है। पुलिस ने मौके से दो ग्राम सफेद पाउडर भी बरामद किया। शक है कि यह नशीला पदार्थ (ड्रग्स) है।

पार्टी में कुल 10 लोग मौजूद थे, जिनमें 9 पुरुष और 1 महिला शामिल है। इनमें पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी और टीडीपी के एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके अलावा रितेश रेड्डी, नमित मिश्रा, एम. रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्ण, रवि और अर्जुन रेड्डी भी वहां मौजूद थे।

पुलिस ने इन लोगों का ड्रग टेस्ट किया। इसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें रोहित रेड्डी, नमित मिश्रा, रितेश रेड्डी, कौशिक रवि और अर्जुन रेड्डी के नाम शामिल हैं। चेवेल्ला डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि सभी के सैंपल और भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पूरी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई करेगी।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी का रोम में भव्य स्वागत, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त
  • Related Posts

    Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप बोले- मैं हूं PM मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को फिर से पोस्ट किया है। इस पोस्ट में…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- शांति की तरफ बढ़ रहे ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा टकराव..

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका ने फिर किया हमला, तेहरान ने दावे पर साधी चुप्पी पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच दक्षिणी ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर…


    Spread the love