दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का देश में दिखेगा असर

देश का विशेषकर उत्तर भारत का मौसम रविवार से फिर बदलने वाला है। रविवार तड़के सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तथा 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा सोमवार और बुधवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बारिश और बादलों की गतिविधि बढ़ सकती है।

राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बादल गरजने की स्थिति बन सकती है। रविवार को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

झारखंड में चार दिनों तक होगी हल्की बारिश
पूर्वी भारत में झारखंड के कई जिलों में भी अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

और पढ़े  एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस
  • Related Posts

    पुलवामा में मारा गया लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी: अरुणाचल से शाह का बयान, कहा- सिर्फ विदेशी आतंकवादी बचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सदस्य के एनकाउंटर में मार गिराया। इसके जाने के बाद, कश्मीर घाटी में…

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…