आज प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा,जारी करेंगे 22वीं किस्त, यहां जानें हर छोटी-बड़ी अपडेट..

पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि आज योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। किस्त शाम 5 बजे के बाद जारी होगी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।

पीएम मोदी का असम दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। वे नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित कर विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

इन दो कामों को नहीं करवाया तो अटक सकती है किस्त

  • पीएम किसान योजना के तहत कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं। अगर आपने ये काम नहीं करवाए हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का और दूसार काम है भू-सत्यापन का
  • जिन किसानों के ये काम रह गए हैं, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं

PM Kisan 22th Installment Update: किसानों को आएगा मैसेज

  • पीएम किसान योजना की जब भी किस्त जारी की जाएगी, तो उसके बाद किसानों को मैसेज भेजा जाएगा। किस्त जारी होने के बाद विभाग द्वारा लाभार्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त उनके बैंक खाते में भेजे जाने का मैसेस भेजा जाता है।
और पढ़े  अमेरिका के राष्ट्रीय साइबर निदेशक का इस्तीफा: क्या तकनीकी गड़बड़ियां बनीं वजह? अब किर्स्टन संभालेंगे कमान

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: किस्त जारी होने के दौरान कौन-कौन रहेगा मौजूद?

  • पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के राज्यपाल और सीएम मौजूद रह सकते हैं।

PM Kisan 22th Installment Live: हर किसी को 22वीं किस्त का इंतजार, कब आएंगे खाते में पैसे?

  • पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी होनी है
  • इसको लेकर कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा
  • इसके बाद ही किस्त जारी होगी और फिर धीरे-धीरे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचने लगेंगे
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…