पश्चिम एशिया संघर्ष: हिजबुल्ला का इस्राइल में बड़ा हमला, 58 घायल, दुबई में धमाके, केंद्रीय इलाके में धुआं

श्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब चौदहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। होमुर्ज में जहाजों पर हमले जारी है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है। 

 

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले की चपेट में एंबुलेंस आई

दक्षिणी लेबनान के तैर फेलसाय इलाके में इस्राइली हमले की चपेट में एक एंबुलेंस आ गई है। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया है कि इस हमले में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

लेबनान की बेका घाटी में इस्राइली हमले में दो की मौत

लेबनान की बेका घाटी के बार एलियास इलाके में एक अपार्टमेंट पर इस्राइली हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया है कि यह हमला इस्लामिक ग्रुप के एक अधिकारी को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके दोनों बेटों की मौत हो गई।

दक्षिणी इस्राइल में सायरन बजे

दक्षिणी इस्राइल में हवाई हमले के सायरन बज उठे हैं। इस्राइली मीडिया ने बताया है कि अधिकारियों ने ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने का पता लगाने के बाद यह अलर्ट जारी किया गया।

और पढ़े  सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

इस्राइल में मिसाइल हमले में 58 लोग घायल

इस्राइल के जारजिर शहर (जेरूसलम से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर और लेबनान की सीमा के पास) में मिसाइल हमले में 58 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि 57 लोगों को केवल कांच के टुकड़ों से मामूली चोटें आई हैं। हमले के बाद के वीडियो में तबाह हुई कारें और बिखरा हुआ मलबा दिखा। इस्राइली सेना ने कहा कि वह आपात सेवाओं के साथ मिलकर मलबा साफ करने का काम कर रही है। हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्ला ने ली और कहा कि उसने उत्तरी इस्राइल और लेबनान के दक्षिण में तैनात इज़राइली सैनिकों पर कई रॉकेट दागे।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…