पश्चिम एशिया संकट- कुवैत में तेल उत्पादन हुआ कम, भारत सतर्क, दुबई मरीना में टावर को मलबे से नुकसान

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आठवें दिन में प्रवेश गया है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है।

 

 

दुबई मरीना में टावर को मलबे से नुकसान, एयर डिफेंस ने आसमान से आए खतरे को रोका

दुबई प्रशासन ने पुष्टि की है कि दुबई मरीना इलाके में स्थित एक टावर को मलबे से नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक यह मलबा उस समय गिरा जब एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान से आए एक संभावित खतरे को बीच में ही रोक दिया। इंटरसेप्शन के बाद कुछ टुकड़े नीचे गिरे, जिससे टावर के एक हिस्से को हल्का नुकसान हुआ। प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को तुरंत घेर लिया और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जांच एजेंसियां अब घटना के कारण और खतरे की प्रकृति की जांच कर रही हैं।

और पढ़े  अमेरिकी सरकार की कार्रवाई: आव्रजन पर प्रशासन की सख्ती पर क्या बोला माइक्रोसॉफ्ट? सीईओ नडेला को मिला सम्मान
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…