बंगाल में CM पर राष्ट्रपति के अपमान का आरोप,भाजपा राजनीति के लिए राष्ट्रपति के पद का कर रही इस्तेमाल’, केंद्र पर बरसीं CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजनीति के लिए राष्ट्रपति के पद का इस्तेमाल कर रही है। कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेकर पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

 

राष्ट्रपति को राजनीतिक विवादों से दूर रहना चाहिए- ममता बनर्जी
इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वे राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं, लेकिन चुनाव के समय भाजपा के कहने पर राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश का संवैधानिक पद है और उन्हें राजनीतिक विवादों से दूर रहना चाहिए।

 

आदिवासियों के मुद्दे पर भाजपा दोहरा रवैया अपनाती है’
मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि जब मणिपुर और अन्य भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी समुदाय के लोगों पर अत्याचार हुए, तब राष्ट्रपति ने उस पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आदिवासियों के मुद्दे पर भाजपा दोहरा रवैया अपनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति को शायद पश्चिम बंगाल में आदिवासी समुदाय के लिए किए गए विकास कार्यों की सही जानकारी नहीं है। ममता बनर्जी के अनुसार उनकी सरकार ने राज्य में आदिवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं के तहत कई महत्वपूर्ण काम किए हैं।

और पढ़े  बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का हमला: पैट्रियट एयर डिफेंस रडार को बनाया निशाना, दी क्या चेतावनी?
  • Related Posts

    भीषण धमाका: वियतनाम में धमाका, 6 लोगों की मौत,और 10+ घायल, गैस रिसाव की आशंका

    वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक हॉटपॉट रेस्तरां में हुए भीषण धमाके ने आसपास के इलाके में तबाही मचा दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां की इमारत…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…