टिहरी झील महोत्सव- झील में वाटर स्कूटर से रोमांच के सफर पर निकले CM धामी, युवाओं से की ये अपील..

Spread the love

देव डोलियों के मिलन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कोटीकॉलोनी में चार दिवसीय हिमालयन ओ-टू टिहरी झील महोत्सव शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए कोटीकॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे बनाने की घोषणा की। साथ ही इसे अंतराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए हर प्रयास करने की बात कही।

Tehri Lake Festival 2026 After inaugurating CM Dhami went for boating in lake Photos

वहीं, टिहरी झील महोत्सव के दौरान सीएम धामी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील में बोटिंग की। सीएम ने वाटर स्कूटर पर चक्कर लगाकर साहसिक खेलों में युवाओं से कॅरियर बनाने की अपील की। कहा कि सरकार ने कोटीकॉलोनी के अलावा अब डोबरा, नंदगांव, सांदणा में नए बोटिंग प्वाइंट शुरू किए हैं। जिससे युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र बन गया है। यहां 400 से अधिक खिलाड़ियों को पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों में 1300 करोड़ की योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। सीएम ने 318 करोड़ की लागत से टिहरी झील रिंग रोड (जाख-डोबरा पर्यटन रोड़) का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेगे।

 

सीएम ने कहा कि टिहरी झील में बोटिंग, जेट स्की, कयाकिंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, क्रूज जैसी गतिविधियां हो रही हैं। टिहरी के सुनारगांव को मॉडल विलेज, तिवाड गांव को होम स्टे और पहाड़ी शैली का उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव उत्तराखंड की पहचान बनेगा। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की मांग की।

और पढ़े  चमोली- मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, तीन दिन में 11 लोगों पर किया हमला
पहाड़ी भवन में किया पारंपरिक भोजन
झील महोत्सव स्थल पर जिला प्रशासन ने पहाड़ी भवन बनाया है। जहां पर मुख्यमंत्री, विधायकों व अन्य मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन परोसे गए। इसमें साटी का भात (पुरोला का लाल चावल), मंडुवे की रोटी, सब्जी और खीर परोसी गई। भवन के बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने टीका और नाला बांधकर सबका स्वागत किया।
ग्राम्य विकास विभाग ने लगाई प्रदर्शनी
ग्राम्य विकास विभाग और रामकृष्ण लीला समिति नई टिहरी की ओर से महोत्सव में तिबार, छांछ मथने के लिए पहाड़ी शैली का परेड़ा व रौड़ी, टोकरी की प्रदर्शनी लगाई गई। सीएम और अतिथियों ने उनका निरीक्षण किया। इस दौरान वहां अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेडियां भी रखी गई थी। प्रदर्शनी में जांदरा, मूसल, नमक व मसाला दानी, पुरानी टिहरी के मंदिरों की दुर्लभ मूर्तियां लगाई गई। जिसकी सीएम ने सराहना की।
खटाई के स्टॉल पर भीड़ उमड़ी
टिहरी झील महोत्सव में अनीता और प्रकाशी सकलानी की ओर से लगाए गए खटाई की रसाण स्टॉल में जमकर भीड़ उमड़ी। उन्होंने गलगल, माल्टा, कीनू, नींबू सहित मूली, गाजर, राई, पालक और अन्य सलाद के साथ खटाई बनाकर उपलब्ध कराई। जिसका पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love