हरिद्वार- 7 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे शाह, पांच लोगों को भारत की नागरिकता का देंगे प्रमाणपत्र

Spread the love

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही सभी लोग भारत के नागरिक हो जाएंगे। हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा के दौरान शाह ये प्रमाणपत्र देंगे। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।

 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 को नागरिकता
जनगणना निदेशालय के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 162 लोगों को एक साल में सीएए के तहत नागरिकता मिल चुकी है। निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकता लेने वालों में ज्यादातर 90 के दशक के हैं या फिर 2000 से 2010 के बीच के हैं।

 

बांग्लादेश के लोगों ने भी किया आवेदन

सीएए के तहत भारत की नागरिकता लेने के लिए बांग्लादेश के लोगों ने भी आवेदन किए हैं। निदेशक इवा ने बताया कि इन सभी की प्रक्रिया चल रही है। अभी नागरिकता नहीं मिली है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: कंगना रनौत के बयान पर रामदेव का पलटवार, बोले- 'मैं ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता'
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love