2026 होली: नंगे बदन पर पड़ेंगे कोड़े, समाज गायन पर झूमेंगे भक्त, दाऊजी का हुरंगा देखने उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

 

थुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्रीदाऊजी महाराज के हुरंगा में आस्था का श्रद्धा का जनसैलाब चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही हैं। हुरंगा शुरू होने में थोड़ी देर है,  समाज गायन के पश्चात दाऊजी बाबा के आदेशानुसार तत्काल हुरंगा शुरू होगा।  इसके बाद सभी श्रद्धालु भक्त हुरंगा का आनंद लेंगे।

 

हुरंगा का आनंद लेने के लिए देश-विदेशी से श्रद्धालु हजारों की संख्या में चारों ओर देखने को मिल रहे हैं। हुरियारिनें सज धज कर तैयार होकर परंपरागत लहंगा फरिया आभूषण पहनकर आ रही हैं। हुरियारे भी सज धज कृष्ण बलराम स्वरूप में आए हुए हैं। श्रीदाऊजी महाराज का आदेश शुरू होते ही हुरंगा प्रारंभ हो जाएगा।

हुरंगा में बैंड बाजे, नफीरी विभिन्न वाद्य यंत्रों की गान सुनाई दे रही है।  होरी नायैं जि दाऊजी को हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी, हुरंगा में आ जाइयौ आदि लोकगीत व होली रसिया चारों ओर गूंज रहे हैं। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी चारों ओर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी लगातार मौका मुआयना व निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: अनुकल्प हो सकता है चढ़ावा चोरी का मास्टर माइंड, ऐसी पहुंचाई गई भाईयों और मित्रों तक चोरी की रकम
  • Related Posts

    बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को…


    Spread the love