UP- बरेली में प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, शादी न हो पाने से आहत होकर खाया था जहर

रेली के भमोरा इलाके में जहर खाने वाली युवती की मौत हो गई। प्रेमी से शादी न हो पाने से आहत युवती ने रविवार को जहर खा लिया था। इसके बाद उसके प्रेमी ने मंगलवार को सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं युवती का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

घटनाक्रम भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका मिला था। शव की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्णपाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने मृतक के परिवार व पड़ोसियों से बात की। परिजन तो खामोश रहे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। युवक और युवती एक ही बिरादरी के थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती एक-दूसरे से कई साल से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।

शादी न हो पाने से अवसाद में थे दोनों 
युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। चर्चा है कि शादी न हो पाने की वजह से दोनों अवसाद में थे। तीन दिन पहले दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया, लेकिन युवक हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दो दिन पहले युवती ने जहर खा लिया। युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने फंदा लगा लिया। उधर, शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती भी दम तोड़ दिया।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…