Earthquake: पश्चिम एशिया में जंग के बीच ईरान में भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती

Spread the love

रान इस वक्त दोहरे संकट से गुजर रहा है। एक तरफ अमेरिका और इस्राइल के साथ भीषण जंग छिड़ी हुई है, तो दूसरी तरफ कुदरत ने भी मुश्किल बढ़ा दी है। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच मंगलवार को ईरान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, यह भूकंप दक्षिणी ईरान के गेराश शहर के पास आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हानि की कोई खबर नहीं है। हालांकि, जंग के बीच आए इस भूकंप ने लोगों को दहशत में ला दिया।

लंबी लड़ाई के लिए तैयार अमेरिका, ट्रंप की चेतावनी
इस बीच, अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि यह लड़ाई लंबी चल सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को 4 से 5 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक जारी रखने की क्षमता है। खामेनेई की मौत के बाद से ही अमेरिकी और इस्राइली सेनाएं लगातार ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले कर रही हैं।

ईरान और उसके सहयोगी गुटों ने भी हमलों का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इस्राइल, पड़ोसी खाड़ी देशों और दुनिया के लिए अहम तेल और गैस सप्लाई केंद्रों पर जवाबी हमले किए हैं। इन हमलों से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और एक लंबी जंग की आशंका बढ़ गई है। हवाई यात्रा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

और पढ़े  2 लाख कर्मचारी मुस्तैद, लाइव CCTV निगरानी और बायोमेट्रिक जांच..., नीट री-एग्जाम के लिए NTA ने कसी कमर

हमले पर नेतन्याहू की सफाई
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान नई परमाणु सुविधाएं बना रहा था। उन्होंने कहा कि इनके बनने के बाद ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर हमला करना नामुमकिन हो जाता। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।


Spread the love
  • Related Posts

    खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा…


    Spread the love

    मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा: 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजे को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे 22 वर्षीय…


    Spread the love