Israel-Iran War- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अभी बाकी असली हमले, ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार

Spread the love

श्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार किया है। आज तीसरे दिन भी ईरान की राजधानी तेहरान समेत पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में धमाके हुए। हालात लगातार बदल रहे हैं। संघर्ष से उपजे चिंताजनक हालात के बीच पीएम मोदी ने बहरीन और सऊदी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि युद्ध अंतहीन नहीं है।

 

होरमुज जलडमरूमध्य में ईरान का हमला, तेल टैंकर को ड्रोन से बनाया निशाना

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने होरमुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका से जुड़े एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किया। गार्ड के अनुसार ATHE NOVA नामक टैंकर पर दो ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। यह कार्रवाई अमेरिका-इस्राइल हमलों के जवाब में की गई बताई गई है। इससे पहले ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग को बंद करने का भी दावा किया था। दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है।

अमेरिकी बी-1 बॉम्बर ने ईरान के अंदर गहरे ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी है कि अमेरिकी बी-1 बॉम्बर विमानों ने ईरान के अंदर गहराई तक जाकर सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना था। सेंट्रल कमांड ने बताया कि कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशों के तहत की गई। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि ईरान की मिसाइल क्षमता और सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर क्षेत्रीय खतरे को कम करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़े  पीएम किसान योजना- PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

फ्रांस की नई परमाणु रणनीति, मित्र देशों में तैनात होंगे परमाणु विमान

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश की नई परमाणु रणनीति के तहत बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अब सहयोगी देशों को अपने परमाणु हथियारों से लैस विमानों की अस्थायी तैनाती की अनुमति देगा। मैक्रों ने कहा कि इस रुख के तहत हमारी रणनीतिक वायु सेना के कुछ हिस्सों को सहयोगी देशों में अस्थायी रूप से तैनात किया जा सकेगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में किसी भी अन्य देश के साथ निर्णय लेने में कोई साझेदारी नहीं होगी। मैक्रों ने बताया कि इस तरह की व्यवस्थाओं को लेकर ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, ग्रीस, स्वीडन और डेनमार्क के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है।

ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा नाटो

नाटो महासचिव मार्क रुटे ने स्पष्ट किया है कि ईरान को लेकर जारी क्षेत्रीय संघर्ष में नाटो गठबंधन सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। ब्रसेल्स में जर्मनी के एआरडी टीवी से बातचीत में रुटे ने अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करना महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि नाटो के तौर पर युद्ध में शामिल होने की कोई योजना नहीं है, भले ही कुछ सदस्य देश अलग से समर्थन दें।

अबू धाबी के ईंधन भंडारण केंद्र पर ड्रोन हमला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक ईंधन भंडारण स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार मुसाफ्फाह स्थित फ्यूल टैंक टर्मिनल को निशाना बनाया गया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और ईंधन आपूर्ति या संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़े  MCD के 200 छात्रों ने किया तारामंडल और पीएम म्यूजियम का भ्रमण, नए लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत

Spread the love
  • Related Posts

    खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा…


    Spread the love

    मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा: 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजे को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे 22 वर्षीय…


    Spread the love