उत्तर प्रदेश : सीएम योगी का आदेश, थानों में लावारिस पड़े वाहनों की करें नीलामी ।

सीएम योगी का आदेश, थानों में लावारिस पड़े वाहनों की करें नीलामी
प्रदेश के थानों को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लावारिस पड़े वाहनों की जल्द नीलामी कराई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस विभाग में निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके वाहनों की भी जल्द नीलामी होगी ताकि उनके स्थान पर पुलिस विभाग को नए वाहन प्राप्त हो सकें।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक भवन स्थित कमांड सेंटर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि शासन द्वारा पुलिस विभाग के वाहनों के संबंध में वर्तमान में प्रचलित नीलामी व्यवस्था को समाप्त कर परिवहन विभाग की भांति एमएसटीसी से किए गए अनुबंध के आधार पर नीलामी (ई-आक्शन) कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एमएसटीसी द्वारा केंद्र सरकार के अधीन सुरक्षा बलों सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, चेन्नई पुलिस, दिल्ली पुलिस एवं महाराष्ट्र पुलिस के वाहनों व अन्य वस्तुओं की नीलामी की कार्यवाही की जा रही है।

एमएसटीसी द्वारा नीलामी की प्रक्रिया आनलाइन की जाती है जिसमें लगभग 70 हजार खरीददार रजिस्टर्ड है। इससे आसानी से वाहन नीलाम हो जाते हैं। इस व्यवस्था से रजिस्टर्ड ठेकेदार स्वयं वाहनों का स्थलीय निरीक्षण कर वाहन क्रय करने का निर्णय लेते हैं, जिससे स्थानीय खरीददार भी वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। बैठक में सचिव गृह तरुण गाबा व विशेष सचिव गृह आरपी सिंह के अलावा एमएसटीसी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…