मोटाहल्दू / बेरीपड़ाव-  डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर 

Spread the love

फिर एक बार लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग तेज रफ्तार का कहर झेल गया। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (संख्या यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है।


Spread the love
और पढ़े  औली के बाद गुलमर्ग में भी फीका रहा उत्तराखंड का स्कीइंग खेल,राष्ट्रीय स्तर पर उभर नहीं पा रहे खिलाड़ी
  • Related Posts

    देहरादून- दूसरे राज्यों के हिस्ट्रीशीटरों का ठिकाना बन रही राजधानी, अब सुनील राठी गैंग का शूटर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love     अपराध और कानून व्यवस्था के मामले में शांत शहर की पहचान रखने वाला दून धीरे-धीरे दूसरे राज्यों के अपराधियों का ठिकाना बनता जा रहा है।…


    Spread the love

    देहरादून-  कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, 3 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

    Spread the love

    Spread the loveखाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने शहर के क्लेमेंट्टाउन, प्रेमनगर और दून अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कोडीन युक्त कफ…


    Spread the love