देहरादून: शिव मंदिर बैंड के पास दर्दनाक हादसा, वाहन 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा, एक की मौत

 

देहरादून के थाना त्यूणी क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांडा बैंड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी पुलिस बल और राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी।

घटनास्थल पर वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश थापा (48 वर्ष), निवासी त्यूणी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की सहायता से अन्य संभावित सवारियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वाहन के आसपास अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…