मोटाहल्दू / बेरीपड़ाव-  डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर 

फिर एक बार लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग तेज रफ्तार का कहर झेल गया। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

मोटाहल्दू / बेरीपड़ाव-  डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (संख्या यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…