इस साल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ। यह मतदान पिछले साल की तुलना में कम है। इस बार भी नए पुराने मुद्दों के साथ चेंबर निर्माण का मुद्दा ही प्रमुख था। चुनाव मैदान में कुल 12 पदों पर 47 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। चुनाव परिणाम 22 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।









