अयोध्या : अयोध्या की रामलीला में पल भर में बदल रहे राम व सीता के किरदार,सोनू डांगर व स्वीटी गुप्ता ने संभाला राम सीता का किरदार ।

अयोध्या की रामलीला में पल भर में बदल रहे राम व सीता के किरदार
सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में हो रही अयोध्या की रामलीला में सिर्फ क्षण भर के लिए शामिल हो रहे बॉलीवुड स्टार
अयोध्या. सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में हो रही वर्चुअल रामलीला में पल भर में किरदार ही बदले जा रहे हैं। यही नहीं जिस भगवान राम और सीता को लेकर इस पूरे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है उसके पात्र भी बदले जा चुके हैं। और अब यह रामलीला अपने अस्तित्व को खो रहा है। इसी कारण अयोध्या के कई संत इस रामलीला के मंचन से नाराज हैं।
अयोध्या में 6 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन क्या जा रहा है विषय दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से विदेशों तक इस रामलीला को प्रसारित किया जा रहा है। जिसमे बॉलीवुड स्टार अलग अलग भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन यह भूमिका सिर्फ कुछ मिनट के लिए है इसके बाद इस पात्र को दूसरे कलाकारों के द्वारा किया जाता है। तो वहीं जिन किरदार को लेकर इस पूरे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है वह श्री राम व माता सीता के लिए अब तक 3 बार अपने कलाकार को बदल चुके हैं। इस बार रामलीला के लिए राम की भूमिका राहुल बुच्चर व सीता की भूमिका भाग्यश्री दिखाया गया था लेकिन सिर्फ एक दिन के मंचन के बाद वापस मुम्बई लौट गई। इसने स्थान पर दिल्ली रामलीला के कलाकार स्वीटी गुप्ता और राम की भूमिका के अब सोनू डांगर निभा रहे हैं। वहीं अब तक आये बॉलीवुड स्टार रजा मुराद, रवि किशन, राकेश बेदी, अवतार गिल सहित अन्य कलाकार अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…