चोरी की 6 मोटरसाईकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार ।

जनपद की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि अयोध्या पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर अभियान चला रही थी, की इसी मुखबिर की खास सूचना पर थाना कोतवाली नगर की पुलिस जीआईसी ओवरब्रिज के पास दो शातिर अभियुक्त गौरव मोदनवाल पुत्र रामऔतार नि. साहबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या व दीपक सैनी पुत्र मुन्नालाल सैनी नि. बसवा आदर्श चौराहा टाण्डा अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद की है।वही कहा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोटर साइकिल चोरी की घटना को हम अब सुबह के समय कारित करते थे, जिस समय पुलिस सक्रियता थोड़ा कम रही है। एसएसपी के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों से हम मीटर साइकिलें चोर कर उसे बेंच देते थे और उससे जो पैसे मिलते थे, उसी से अपना खर्च चलाते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…