खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा जरूरी- शिवेंद्र।

अयोध्या –
एक खिलाड़ी के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना आवश्यक है।यह भावना उसका सर्वांगीण विकास करके उसे सफलता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन तक पहुंचाती है।रविवार को यह बातें बतौर मुख्य अतिथि पूराबाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी व भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने कही।वह जिले के युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में पूरा बाजार ब्लाक में आयोजित विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता-2021 को संबोधित कर रहे थे।इस प्रतियोगिता में खेल की विभिन्न विधाओं से जुड़े करीब 150 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी-अपनी खेल विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इन प्रतिभागियों के प्रदर्शन से मुदित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीक्षा तिवारी,खेल प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह,शिवेंद्र सिंह,अजय सिंह,नीतू गुप्ता व प्रीति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  आजम खां की रिहाई की उलटी गिनती शुरू?: जेल से बाहर आने की राह में एक और कदम, इन 5 मामलों में...
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…