अब सुधरेगी 180 करोड़ की लगता से अयोध्या धाम की विद्युत व्यवस्था..

भारत सरकार उर्जा मंत्रालय के द्वारा इंटीग्रेटेड पावर डिस्ट्रीव्यूशन सिस्टम योजना के तहत 180 करोड़ की लगता से अयोध्या धाम की विद्युत व्यवस्था अब सुधारने जा रही हैं।इसी बीच आज अयोध्या धाम में अंडरग्राउंड केबल के द्वितीय चरण का कार्य शुरू हुआ।दूसरे चरण के अंडरग्राउंड केबल के कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया।इस भूमिपूजन का सांसद लल्लू सिंह अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौजूदगी में किया गया। दरसअल 180 करोड़ की लागत से बिजली के तार अंडर ग्राउंड किये जाएंगे।और दूसरे चरण के अंडरग्राउंड लाइन में क्वालिटी और मटेरियल की गुणवत्ता पर प्राथमिकता रहेगी. बिजली के ब्रेकडाउन,तार टूटने की समस्या से अयोध्या धाम को जल्द निजात मिलेगी. वही अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारत सरकार की आईपीडीएस की 180 करोड़ का प्रोजेक्ट है और पूरे अयोध्या में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने का काम आज से शुरू हो गया है और जल्दी ही पूरा हो जाएगा। अभी और भी प्रोजेक्ट बनने जा रहा है पूरे नगर निगम क्षेत्र में जो नए गांव लिए गए हैं उसमें भी किया जा रहा है।इस योजना की 12 सौ करोड़ का और भी प्रोजेक्ट स्वीकृत होगा। सांसद का दावा है कि 1 साल के अंदर पूरे अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में विद्युत करण हो जाएगा।तो वही मुख्य अभियंता विद्युत विभाग के एके सिंह ने कहां कि 180 करोड़ का काम अयोध्या धाम में अंदर ग्राउंड केबल डालने का कार्य Ms. L&T के द्वारा किया जा रहा है.अभी लगभग दो साल में काम पूरा होगा।

और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…