पीएम का ऐतिहासिक कदम : आज पीएम मोदी करेंगे ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, इस इंडस्ट्री से जुड़े सभी दिग्गजों से होगी बात ।

अंतरिक्ष की दुनिया में भारत को अग्रणी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे स्पेस इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों से भी वर्चुअली बात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भारतीय अंतरिक्ष संघ की स्थापना की गई है। यह हमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में मदद करेगा। हम तकनीकी रूप से बेहतर होंगे और आत्मनिर्भर होंगे।
भारतीय अंतरिक्ष संघ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- ’11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे मैं भारतीय अंतरिक्ष संघ के लांचिंग कार्यक्रम में शामिल होऊंगा। मुझे इस क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला है। अंतरिक्ष और नवाचार में रूचि रखने वालों को यह कार्यक्रम जरूर देखना चाहिए।’

ये हैं संस्थापक सदस्य
पीएमओ ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष संघ के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को, वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमाय इंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज व अनंत टेक्नोलॉजी शामिल हैं। यह संघ अंतरिक्ष संबंधी नीतियों की हिमायत करेगा और सरकार व सरकार की एजेंसियों के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा।

और पढ़े  स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…