कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा,कार और बस की टक्कर में पांच युवकों की मौत

बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

 

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि कार बंगलूरू की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जिससे सामने से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। पुलिस को शक है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी। ये सभी डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दोस्त थे। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 43 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेज दिया गया। मदनायकनहल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामले की हो रही जांच
जॉइंट पुलिस कमिश्नर कार्तिक रेड्डी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कार सवार लोग नशे में थे? इसके लिए खून के नमूने लैब भेजे गए हैं। साथ ही मृतकों का बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है। एक मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर का काम करता था। मां को यह जानकारी नहीं थी कि कार किसकी थी।

और पढ़े  गुरुग्राम में थार के बाद बलेनो चालक का आतंक: कैब को मारी जोरदार टक्कर, युवक पर चढ़ाने का प्रयास
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…