भारत की असल तस्वीर-: हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकली मुस्लिम महिला, महाशिवरात्रि पर करेगी जलाभिषेक

Spread the love

हाशिवरात्रि के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द्र और आस्था की अलग तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर यूपी के संभल के लिए निकली मुस्लिम महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई की तमन्ना मलिक की हैं। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक करेंगी।

 

वायरल हुआ तमन्ना का वीडियो
गांव बदनपुर बसेई निवासी अमन त्यागी की पत्नी तमन्ना मलिक का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बिजनौर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कंधे पर कांवड़ रखकर चलती नजर आ रही हैं। साथ में चलने वाले कांवड़िये भी बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। 

 

 

क्षेमनाथ तीर्थ पर करना है जलाभिषेक
तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अमन त्यागी से शादी की थी। उन पर दो बेटे हैं। वह 10 फरवरी को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थीं। शनिवार को असमोली पहुंच जाएंगी। बताया कि महाशिवरात्रि पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया जाएगा। 

अपना और पति दोनों का धर्म मानती हैं तमन्ना
तमन्ना मलिक ने कहा कि अन्य लोगों को जब कांवड़ लाते हुए देखती हूं तो अच्छा लगता है। मेरे मन में भी ऐसा भाव आया। जिसके बाद ही कांवड़ लेकर आ रही हूं। बताते चलें कि तमन्ना मलिक अपने धर्म को मानती हैं और पति अमन त्यागी के धर्म को भी मानती हैं। अमन त्यागी का कहना है कि दोनों अपने-अपने धर्म के मुताबिक रहते हैं। कोई रोक टोक नहीं है।

और पढ़े  अयोध्या- मानिक चंद्र सिंह की पहल से फर्जी खाद्य अधिकारियों पर शिकंजा, नई आईडी के बिना नहीं होगी जांच

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए धनौरा-गजरौला-बिजनौर मार्ग पर जीरो ट्रैफिक
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने धनौरा-गजरौला और चांदपुर मार्ग पर ट्रैफिक जीरो कर दिया। किसी भी वाहन को उधर नहीं जाने दिया जा रहा, जिधर से कांवड़िये आ रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगा जल लेने हरिद्वार गए कांवड़ियों के जत्थे लौट रहे हैं। लंबी दूरी के कांवड़िये कई दिन पूर्व हरिद्वार से चल पड़े थे। जिनमें आधे से अधिक कांवड़िये अपने गंतव्य के निकट पहुंच चुके हैं। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
शुक्रवार को दिन भर सभी मार्गों पर कांवड़ियों की लाइन लगी रही। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम कर दिए। चौपला से कोई भी वाहन चौपला की तरफ नहीं आने दिया जा रहा है। इंदिरा चौक पर पुलिस ने बांस-बल्ली और ड्रम लगा दिए गए। रस्सी बांध दी है। किसी भी वाहन को धनौरा की दिशा में जाने पर पाबंदी है। इसके अलावा कुमराला चौकी से कुछ दूर धनौरा मार्ग पर पुलिस ने रास्ते पर बैरियर लगा रखा है। उधर वाहन नहीं जाने दिए जा रहे हैं। लक्ष्मी नगर के सामने हाईवे पर कट से दो पहिया वाहन को छोड़ नगर में नहीं आने दिया जा रहा है।
किसी वाहन को धनौरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कोई भी वाहन धनौरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। बछरायूं, धनौरा, चांदपुर, बिजनौर जाने वाले वाहनों को इंदिरा चौक से डायवर्ट कर खाद गुर्जर की तरफ भेजा जा रहा है। जीरो ट्रैफिक कर दिया गया है।

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love