कार में मिला युवक-युवती का शव, दोनों को लगी है गोली, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद

Spread the love

नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक कार में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में एक पिस्तौल भी मिली है।लड़की को गोली मारकर युवक के खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कार के अंदर युवक और युवती की लाशें मिलीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के हाथ में मिली पिस्तौल ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। फिलहाल, दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- कुलपति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love