अयोध्या- शिवरात्रि पर्व पर नगर निगम ने बनाई स्वच्छता की विशेष रूपरेखा

 

 

महापौर एवं नगर आयुक्त ने किया नागेश्वर नाथ एवं श्रीरेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण

रविवार को शिवरात्रि के मौके पर रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम ने कार्य योजना बना ली है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर एवं श्री क्षीरेश्वर नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, सहायक अभियंता सिविल राजपति यादव भी थे।
महापौर ने सबसे पहले नागेश्वरनाथ मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर जाने वाले रास्ते पर मैट बिछाने, अन्य स्थानों पर लगातार सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने, स्वागत बोर्ड बदलवाने तथा मंदिर परिसर के आसपास की दीवारों को विशेष रंग से पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने मंदिर परिसर में जगह-जगह पान की पिच न थूकने संबंधी निर्देश लिखवाने के निर्देश दिए।
इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ वह क्षीरेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के सामने नाली पर सही ढंग से पत्थर लगवाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को ठोकर न लगे। मंदिर परिसर में निरंतर सफाई के लिए कर्मचारियों को तैनात रखने को कहा।इसके साथ भंडारा स्थल तथा शिव-पार्वती विवाह की झांकी के दौरान भी सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा सुगम दर्शन के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

और पढ़े  UP- क्या 19 अक्तूबर को महानवमी पर बंद रहेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज, CM योगी तक पहुंची मांग
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…