हरिद्वार: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, CM धामी समेत देशभर से नेता पहुंचे

सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में देशभर के कई राज्यों से नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम समापन के एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को शामिल हुए। समारोह संपन्न होने के बाद इन नेताओं का जमावड़ा कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में लगा।

स्वामी रामदेव के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।

 

उन्होंने करीब आधे घंटे दोनों मुख्यमंत्री और स्वामी रामदेव के साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा की । समापन समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम प्रोटोकॉल आ गया है । शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई अन्य नेता शामिल हो रहे हैं ।

और पढ़े  उत्तराखंड: असम में मुकदमा दर्ज होने पर हरक बोले, डरने वाला नहीं हूं, जेनी प्रकरण में BJP अब खुद घिरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…