चमोली- ग्रीन टी, मसाला टी के बाद अब बाजार में आई कंडाली टी, खून की कमी दूर करने सहित जानें ये खास गुण

ग्रीन टी, मसाला टी आदि के बाद अब कंडाली यानी नेटल टी भी मार्केट में आ गई है। लोगों को जहां यह चाय खूब पसंद आ रही है वहीं इससे ग्रामीणों की आमदनी भी हो रही है। नेटल की सूखी पत्तियां 100 से 150 रुपये तक में बिक रही हैं।

हिमालीय क्षेत्रों में होने वाली जंगली घास नेटल यानि कंडाली बारह महीने होती है। अब यह रोजगार का साधन भी बन रही है। कालेश्वर में संचालित हार्क अलकनंदा कृषि व्यवसाय स्वायत्त सहकारिता महिला समूह के माध्यम से कंडाली की चाय बनाने का काम शुरू किया है।

एक किलो पत्तियों में इसके करीब 40 ग्राम के 25 से अधिक पैकेट तैयार हो रहे हैं। इससे जहां महिला स्वयं सहायता समूह की आय हो रही है वहीं गांवों से कंडाली की पत्तियां लाने वाले ग्रामीणों की भी आय हो रही है। एक साल में हार्क ग्रामीणों को करीब डेढ़ लाख तक का भुगतान कर चुका है।

 

बहुत गुणकारी है कंडाली

नेटल का वैज्ञानिक नाम अर्टिका डायोइका है। कंडाली की सब्जी भी बनाई जाती है। कंडाली की खासियत यह है कि यह पेट की समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने व जोड़ों के दर्द में लाभकारी मानी जाती है।

 

महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कंडाली की चाय तैयार की जा रही है। 100 से 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब कंडाली की सूखी पत्तियां खरीदी जा रही हैं। कंडाली पहाड़ में रोजगार का बेहतर साधन बन रहा है। कंडाली की चाय की ऑनलाइन खरीदारी हो रही है। इसके अलावा देहरादून और दिल्ली के बाजार में भी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। – गणेश उनियाल, प्रबंधक हार्क कालेश्वर, कर्णप्रयाग।

और पढ़े  देहरादून: सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक पुलिस हिरासत में
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…