8 साल की बहन से दुष्कर्म: 2 भाइयों ने खेलने के बहाने बुलाया, फिर की दरिंदगी, पीड़िता की बुआ मामला दबाती रही

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में आठ वर्षीय दो बच्ची के साथ बुआ के दो बेटों (रिश्ते में भाई) ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना 25 जनवरी की है, जिसमें बच्ची की मां ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें एक को हिरासत में लिया है।

बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ननद खुर्जा के एक मोहल्ले में रहती हैं। 25 जनवरी को ननद के दो नाबालिग बेटों ने उनकी आठ साल की बच्ची को खेलने के लिए अपने घर बुला लिया। आरोप है कि घर बुलाने के बाद दोनों किशोरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

 

वहां से आने के बाद बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब आरोपी किशोरों से पूछा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन ने चिकित्सक के यहां बच्ची की जांच कराई। चिकित्सक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची व परिजनों से पूछताछ की।

इस मामले में पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी किशोरों के परिजन उन पर शिकायत नहीं देने का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते तहरीर देने में देरी हो गई।

तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिसमें एक को हिरासत में लिया गया और बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। – शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…