अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में उतरने का दिया संकेत, कहा- विकल्प की तैयारी,BJP पर साधा निशाना

Spread the love

 

रेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जनप्रतिनिधि आवाज नहीं उठा रहे हैं। खासतौर पर ऐसे नेता जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर जीते हैं। अपने व्यक्तिगत जनाधार वाले नेता ब्रजभूषण सिंह और राजा भैया ने जरूर आवाज उठाई है। अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा को ईस्ट इंडिया कंपनी बताया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का भी विरोध किया।

बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने परशुराम धाम पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद एक कैफे में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विफल होता दिख रहा है, इस वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वह अपने लोगों से लड़ने नहीं आए हैं। इस समय हालात बहुत खराब हो रहे हैं। आने वाले समय में हालात और खराब होंगे।

 

अलंकार ने दिया यह बयान
एक सवाल के जवाब में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एक विकल्प की तैयारी चल रही है। जल्दी इसकी सूचना दी जाएगी। सामान्य वर्ग की जो दुर्गति हो रही है, उसमें ओबीसी वर्ग भी शामिल है। इन सभी को लेकर एक विल्कप देने जा रहे हैं। इस बयान से अलंकार अग्निहोत्री के राजनीति में उतरने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

हिंदू-मुस्लिम के नाम पर चुनाव जीतते हैं नेता- अलंकार 
अलंकार अग्निहोत्री कहा कि यूजीसी के नए नियमों के बाद पूरे देश में आग लगी हुई है लेकिन जनप्रतिनिधि कुछ नहीं बोल रहे हैं। ये नेता केवल नरेंद्र मोदी के नाम पर टिकट ले आते हैं और बाद में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर चुनाव जीत जाते हैं। इन नेताओं के पास व्यक्तिगत जनाधार नहीं है। जो नेता ब्राह्मण चेहरे हैं, वे थोड़ी सी शर्म, हया और कुल गौरव का ध्यान रखें और इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उनको विरोध करना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, जिला महामंत्री गौरव त्रिपाठी समेत कुछ लोग उनके साथ रहे।

और पढ़े  UP में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love