अयोध्या: सेवा, संकल्प और संवेदनशीलता की मिसाल बने राकेश जायसवाल।

Spread the love

 

 

 

राकेश जायसवाल का संकल्प,51 हजार विदाई बक्से, हजारों घरों में खुशियों की सौगात।

सुचितागंज बाजार के चर्चित व्यवसाई व पूर्व जिलापंचायत सदस्य राकेश जायसवाल ने एक बार फिर मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की है। निर्धन व जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु उन्होंने 51 हजार विदाई बक्से वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उनके निजी सचिव जितेंद्र माही के अनुसार, श्री जायसवाल अब तक लगभग 4 हजार कन्याओं को विदाई के बक्से प्रदान कर चुके हैं, जिनमें विवाह में उपयोग होने वाला समस्त सामान एवं नगद धनराशि भी शामिल रहती है।
राकेश जायसवाल ने बताया कि वे अब तक 51 हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर चुके हैं और भविष्य में विधायक बनने के पश्चात 51 हजार जरूरतमंद कन्याओं की शादी अपने निजी धन से कराने का संकल्प भी ले चुके हैं।
आज विदाई बक्सों का ऑर्डर उनके राइस मिल, सुचितागंज में पहुंचा, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लदे बक्सों को हरी झंडी दिखाकर जरूरतमंदों के घरों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जनसेवा का यह कार्य मेरे जीवनपर्यंत निरंतर चलता रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि राकेश जायसवाल क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी सोना देवी को वर्ष 2015 में सोहावल द्वितीय से भारी मतों से पराजित कर उन्होंने अपनी मजबूत जनस्वीकृति साबित की थी।

इस अवसर पर जितेंद्र माही, इंद्रजीत निषाद, अमर यादव, अभय यादव, रामकैलाश वर्मा, संगमलाल जायसवाल, विश्वनाथ सरोज, बब्बन रावत, कप्तान सिंह, सुधीर वर्मा, धर्मपाल रावत, मनोज मिश्रा सहित पार्वती, रेखा, उर्मिला, सियापति, मस्तराम भारती (क्षेत्र पंचायत सदस्य) तथा सर्व समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  दिल्ली: रोड रेज में FIR को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love