संसद का बजट सत्र: संसद में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला नाराज, कार्यवाही स्थगित

Spread the love

संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे पर नाराजगी जताते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी।

लोकसभा में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला हुए नाराज

लोकसभा में गतिरोध बरकरार है। स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सदन में मर्यादा बनाए रखना सबकी सामूहिक जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अव्यवस्था की हालत को देखते हुए सदन की कार्यवाही चलाना संभव नहीं है। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

राज्यसभा में राहुल गांधी का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सत्ताधारी पार्टी की आपत्तियों के बाद विपक्षी दल आज राज्यसभा में यह मुद्दा उठाएंगे।

विपक्ष की फ्लोर रणनीति पर चर्चा

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में संसद की कार्यवाही के लिए फ्लोर रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इस बैठक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  Delhi- खतरे की नींव पर बसे डेरे, आखिर कितनी जिंदगियां दांव पर लगाएगा लापरवाह सिस्टम, बेसमैंट बने मुसीबत
  • Related Posts

    मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश…


    Spread the love

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में देश का सालाना…


    Spread the love