संसद का बजट सत्र: राज्यसभा में आज PM मोदी दे सकते हैं जवाब,राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी

 

आज राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी

बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपेक्षित था, लेकिन विपक्षी सदस्यों द्वारा बार-बार व्यवधान डालने और नारेबाजी करने के बाद स्पीकर ने लोकसभा को स्थगित कर दिया। आज राज्यसभा में चर्चा जारी रहने के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिए जाने की संभावना है।

 

धन्यवाद प्रस्ताव’ पर चर्चा जारी रहेगी

संसद के दोनों सदन गुरुवार को चल रहे बजट सत्र के दौरान ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव’ पर चर्चा जारी रखेंगे। लोकसभा में यह प्रस्ताव सरबानंदा सोनोवाल ने पेश किया और तेजस्वी सूर्या ने इसका समर्थन किया। सदन ने इस पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय आवंटित किया है।

 

 

संसद में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला नाराज; लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आज संसद के बजट सत्र का सातवां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही बीते तीन दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने के लिए पीएम मोदी को लोकसभा में चार अप्रैल की शाम पांच बजे से भाषण देना था, लेकिन, विपक्ष के हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण टल गया। रिपोर्ट्स में ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि लोकसभा में गतिरोध नहीं थमने पर सरकार पीएम मोदी के भाषण के बगैर ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराने का प्रयास कर सकती है।
और पढ़े  इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: पुलिस हिरासत से रिहा हुए राहुल-प्रियंका समेत सभी नेता, BJP ने किया पलटवार
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…