उत्तराखंड का मौसम : बारिश से लौटी ठंड, 5 जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार

तीन दिन साफ रहे मौसम के बाद रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास हुआ। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

वहीं, प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं।

मसूरी में बारिश के साथ पड़े बर्फ के फव्वारे

शहर में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहने के बाद दोपहर में बारिश होने लगी। देर शाम बर्फ के फव्वारे भी पड़े। इससे मौसम में ठंड एक बार फिर लौट आई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में बदलाव से मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में फिर बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान से नहीं चलेगा काम, जुर्माने के साथ करनी पड़ेगी समाजसेवा
  • Related Posts

    कोटद्वार: कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम ट्रैंकुलाइज कर लिया है। उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है, जहां से उसे पिंजरे…

    2027 कुंभ- हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े

    हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की भव्य…