ऋषिकेश: भूमि प्रकरण मामले में विरोध करने जुटे लोग, राहुल को लिखा पत्र- कहा बचा लीजिए बापूग्राम

 

 

आईडीपीएल हॉकी मैदान ऋषिकेश में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। बापू ग्राम गीता नगर 20 बीघा मीरा नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों भूमि प्रकरण मामले को लेकर स्थानीय लोगों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में  ृकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिख बापूग्राम बचाने की मांग की गई है।

नगर निगम ऋषिकेश पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने राहुल गांधी को पत्र लिख कर बापूग्राम बचाने की मांग की है। अभिनव सिंह मलिक ने पत्र में लिखा की वह भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहा हूं, जो केवल उनका नहीं, बल्कि ऋषिकेश ओर ऋषिकेश के बापूग्राम, पशुलोक, शिवाजी नगर और आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लगभग एक लाख भयभीत नागरिकों की सामूहिक पुकार है।

 

कहा कि हमारे डूबते हुए आशियानों को आप ही बचा सकते हैं। यह मामला सिर्फ जमीन के एक टुकड़े का नहीं है। कहा कि जिस भूमि को आज उत्तराखंड का वन विभाग और प्रशासन अतिक्रमण कहकर खाली कराना चाहता है, उसका इतिहास भारत की आजादी के स्वर्णिम पन्नों से जुड़ा हुआ है। यह कोई अवैध कब्जा नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक पुनर्वास है जिसकी नींव स्वयं महात्मा गांधी जी की प्रेरणा से रखी गई थी।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी की प्रेसकांफ्रेंस, कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी BJP
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…