संसद का बजट सत्र LIVE- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, आज लोकसभा में होगी शुरुआत

संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज पांचवें दिन की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत होगी। लोकसभा में 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। राज्यसभा में 16 घंटे की चर्चा होगी।

 

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी शुरू

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा की तरफ से चर्चा शुरू करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते हैं।

 

 

केरल के विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे ‘केरल विरोधी बजट’ बताया।

 

संजय जायसवाल की राहुल गांधी पर टिप्पणी

बजट 2026 पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘इन्हें पढ़ना नहीं आता। अगर आप राहुल गांधी से पूछेंगे कि नॉमिनल जीडीपी क्या है, तो वह हाथ खड़े कर देंगे। उन्हें यह भी नहीं पता कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) क्या होता है। यह बजट देश के भविष्य की नींव रखने के लिए है।’

और पढ़े  दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…