दलाई लामा- दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड? जानें ‘स्पोकन वर्ड’ से जुड़ी खास बातें

Spread the love

 

 

 

ग्रैमी अवॉर्ड संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को दिए जाते हैं। लेकिन 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। दलाई लामा को अपने एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटगिरी में यह अवॉर्ड दलाई लामा को दिया गया है।

 

क्यों खास है ये ग्रैमी अवॉर्ड? 
दलाई लामा का यह पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। वह के-पॉपर और डायरेक्टर स्टीवन स्पीबर्ग के साथ ही पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। ग्रैमी अवॉर्ड वैसे तो संगीत जगत की सबसे चर्चित हस्तियों को दिया जाता है। ग्रैमी अवॉर्ड हर साल रिकॉर्डिंग एकेडमी की तरफ से आयोजित होता है।

दलाई लामा की एल्बम ‘स्पोकन वर्ड’ किन मायनों में खास है
जिस ऑडियो एल्बम के लिए दलाई लामा को ग्रैमी मिला है, वह दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश देती है। एल्बम ‘मेडिटेशन: रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ में तिब्बती बौद्ध गुरू के विचारों का संग्रह है। इसमें करुणा, मन की शांति को बढ़ाने पर विचार साझा किए गए हैं। यह एल्बम दुख से उबरने की राह दिखाती है। इसमें म्यूजिक, मेडिटेशन और आध्यात्मिक विचार सभी कुछ शामिल हैं। दलाई लामा की इस ऑडियो एल्बम का मकसद दुनिया भर में सद्भाव और खुशहाली को बढ़ाना है।  


कई हॉलीवुड सेलेब्स दलाई लामा से प्रभावित
दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के एक गांव में हुआ। तिब्बत से दूर वह कई वर्षों से भारत में ही निवास कर रहे हैं। भारत के धर्मशाला में वह रहते हैं। दलाई लामा की शिक्षाओं, विचारों को  भारत ही नहीं दुनिया भर में महत्व दिया जाता है। कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उनके विचारों से प्रभावित हैं। हॉलीवुड के चर्चित एक्टर रिचर्ड गेरे उनके शिष्य हैं। वह अक्सर धर्मशाला में दलाई लामा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। 

और पढ़े  नया घर बनाने के दौरान हुआ हादसा, कच्चे मकान की ढही दीवार, मलबे के नीचे दबने से 2 की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    सोना-चांदी के भाव में तेजी,चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा

    Spread the love

    Spread the loveआज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा Spread the loveऔर पढ़े  Violence: कोलकाता के कंकुलिया रोड पर फायरिंग,…


    Spread the love

    शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल,शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2400, निफ्टी 700 अंक उछला

    Spread the love

    Spread the loveशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2400, निफ्टी 700 अंक उछला; ट्रेड डील का असर Spread the loveऔर पढ़े  Shutdown: अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप…


    Spread the love